Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowनवरात्र साधना से आंतरिक शक्ति का जागरण होता है: डा0 पाण्डया

नवरात्र साधना से आंतरिक शक्ति का जागरण होता है: डा0 पाण्डया

हरिद्वार 17 अक्टूबर (कुल भूषण शर्मा) गायत्री तीर्थ शांतिकुज में उत्साहपूर्वक आश्विन नवरात्र साधना प्रारंभ हुआ। देश-विदेश के हजारों साधकों को नवरात्र साधना के लिए आनलाइन अनुष्ठान संकल्प कराया गया, उल्लेखनीय है वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमणकाल के कारण देश-विदेश के गायत्री साधक अपने-अपने घरों में ही जप-अनुष्ठान में जुटे हैं।

नवरात्र साधना के प्रथम दिन गायत्री साधकों को दिये अपने वर्चुअल संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि नवरात्र साधना से आंतरिक शक्ति का जागरण होता है और अनुष्ठान के साथ श्रेष्ठ साहित्यों का स्वाध्याय से आनंद की प्राप्ति होती है। गायत्री के सिद्ध साधक गुरुदेव पं० श्रीराम शर्मा  आचार्य  ने साधकों की दिनचर्या में अनुष्ठान के साथ सत्साहित्यों को अध्ययन को अनिवार्य से जोड़ा है।

इससे तन और मन दोनों की सफाई होती है इस अवसर पर डॉ पण्ड्या ने श्रीमद्भगवतगीता में आदर्श व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इससे पूर्व शांतिकुंज के आचार्यों की टीम ने आश्विन नवरात्र हेतु गायत्री साधकों को आनलाइन अनुशासन गोष्ठी में साधनाकाल में किये जाने वाले जप एवं दिनचर्या पर विस्तृत जानकारी दी एवं गायत्री साधना के लिए संकल्पित करवाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments