Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowदेहरादून : नगर निगम ने पांचवे चरण का सैनिटाइजेशन किया शुरू, तीन...

देहरादून : नगर निगम ने पांचवे चरण का सैनिटाइजेशन किया शुरू, तीन दिन चलेगा अभियान

देहरादून, कोरोना संक्रमण के दून में बढ़ते खतरे को देखते हुये नगर निगम लगातार सैनिटाइजेशन पर जोर दे रहा है, शहर में कोरोना संक्रमण कम करने के लिए कोविड कर्फ्यू के अंतर्गत निगम ने पांचवे चरण का सैनिटाइजेशन अभियान सोमवार से शुरू किया। इसमें 35 वार्डों को ट्रैक्टर-टैंकर के जरिये सैनिटाइज किया गया, जबकि बाकी में मंगलवार और बुधवार को सैनिटाइजेशन होगा। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय की ओर से सैनिटाइजेशन के साथ-साथ वार्डों में फागिंग का आदेश भी दिया गया है।

इस दौरान नगर आयुक्त ने खुद शहर में निरीक्षण किया व अभियान की जानकारी ली। दूसरी ओर, महापौर सुनील उनियाल गामा ने होम आइसोलेशन में रहकर शहर का फीडबैक लिया। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर. के. सिंह के निर्देशन में मुख्य सड़कों व गली-मोहल्लों, बाजार, सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी समेत निजी कार्यालयों में 38 टैंकर से सोडियम हाइपोक्लोराइट के करीब 2.25 लाख लीटर मिश्रण का छिड़काव किया।

शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आदेश पर अब देहरादून समेत पूरे राज्य में कोविड कर्फ्यू का आदेश दिया हुआ है। इसके अंतर्गत सभी नगर निकायों को वृहद सैनिटाजेशन अभियान हर सप्ताह चलाने के आदेश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में पिछले चार हफ्ते से शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इस हफ्ते यह अभियान सोमवार से चलाया गया और 35 वार्ड सैनिटाइज किए गए।

निगम के मुताबिक मंगलवार को 34 व बुधवार को 31वार्डो को सैनिटाइज किए जाने हैं। सोमवार को रांझावाला, ननूरखेडा और लाडपुर वार्ड समेत नेहरूग्राम, डोभालवाला, रायपुर, मोहकमपुर, चकतुनवाला, नत्थनपुर प्रथम, नत्थनपुर द्वितीय, हर्रावाला वार्ड, बालावाला समेत नथुवावाला, चंदर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, राजीव नगर, वाणी विहार, अजबपुर, माता मंदिर, नेहरू कालोनी, डिफेंस कालोनी, दीपनगर, माजरा, निरंजनपुर आदि में अभियान चला और दवा का छिड़काव किया गया |

नगर निगम की ओर से वार्डो में दी गई सौ हैंड मशीनों के जरिये गलियों में दवा का छिड़काव किया गया। नगर आयुक्त पांडेय ने सभी क्वारंटाइन सेंटरों और कंटेंटमेंट जोन को भी सैनिटाइज करने का आदेश दिया है। शहर में सैनिटाइजेशन के लिए जिम्मेदारी मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश जोशी (मोबाइल: 9412055329) और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह (मोबाइल: 7536804949) को दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments