Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandअल्मोड़ा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज समेत 5 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव,...

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज समेत 5 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव, 17 वर्षीय किशोर भी निकला संक्रमित 

 

 

अल्मोड़ा, जनपद अस्पताल में एक भर्ती मरीज समेत 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर भी शामिल है। एक साथ 5 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से अस्पताल में हड़कंप मच गया,

जिला अस्पताल में हर रोज भर्ती व संदिग्ध ओपीडी मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। सोमवार को भी 13 लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया। जिसमें एक भर्ती मरीज व 4 ओपीडी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। विकासखंड भैसियाछाना निवासी 28 वर्षीय युवक जो हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुआ था। आज हुई कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाया गया।

इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले 4 ओपीडी मरीजों में 3 पुरुष व एक महिला शामिल है। जिसमें 3 व्यक्ति लोकल व एक 17 वर्षीय किशोर नैनीताल जनपद का निवासी है। कोरोना संक्रमित सभी मरीजों का आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक कुल 515 मरीजों के टेस्ट किए गए है। जिसमें काफी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने इसकी पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments