Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttar Pradeshआगरा : सनसनीखेज वारदात, एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस...

आगरा : सनसनीखेज वारदात, एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या, जली अवस्था में मिले शव

 

आगरा, यूपी के आगरा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है। सोमवार को तीनों लोगों के शव जली अवस्था में बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पति, पत्नी और जवान बेटा शामिल है। हत्या करने के बाद शवों को जलाने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान रघुवीर (55 साल), उनकी पत्नी मीरा और 22 वर्षीय बेटा बबलू हैं। घटना थाना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल की है। रघुवीर मकान में ही परचून की दुकान चलाते थे। रविवार शाम को ही वो ससुराल से लौट कर आए थे। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे पड़ोस के लोग उनकी दुकान से सामान लेने आए। दुकान बंद मिली। तब उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन घर से कोई जवाब नहीं मिला। लोगों ने घर के अंदर झांका देखा तो धुआं निकल रहा था। अनहोनी की आशंका पर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। घर के अंदर जाकर देखा तो मंजर देखकर दंग रह गई। रघुवीर, पत्नी मीरा और पुत्र बबलू के शव एक ही कमरे में जली हुई हालत में पड़े थे। बबलू और मीरा के हाथ बंधे हुए थे, जबकि रघुवीर के गले में फंदा पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और पड़ोस के लोगों से जानकारी ली। एडीजी अजय आनंद ने बताया कि नगला किशन लाल में एक ही परिवार के तीनों की हत्या हुई है। हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास गया है। किसने हत्या की है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।(साभार उत्तम हिन्दू न्यूज)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments