Saturday, April 20, 2024
HomeNationalबाराती गाड़ी को रुकवाकर बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली

बाराती गाड़ी को रुकवाकर बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली

जयपुर: राजस्‍थान के सीकर जिले में फेरों के बाद घर जा रहे दुल्हा-दुल्हन को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना नीम का थाना इलाके में शनिवार को उस समय हुई जब हेमराजपुरा गांव में शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जा रही थी।उन्होंने कहा कि बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया।

एक जगह इन लोगों ने कार रुकवाकर दूल्‍हे व दुल्‍हन पर गोली चलाई और भाग गए। इस हमले में दूल्‍हा-दुल्‍हन घायल हो गए। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक घटनास्थल से फरार हो गया। आरोपियों ने इस दौरान पुलिस पर भी गोली चलाई़। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments