Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowपशु छोड़ने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

पशु छोड़ने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

देहरादून – शहर की सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और पशुओं को कांजी हाउस में बंद नहीं करने पर प्रदेश व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को भीमगोड़ा में प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर प्रवक्ता अनुज गुप्ता के नेतृत्व में भीमगोड़ा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने लावारिस पशुओं को लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। अनुज गुप्ता ने कहा कि भीमगोड़ा क्षेत्र लावारिस पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़कों पर पशुओं के घूमने से आए दिन दुर्घटना हो रही है।

साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे पशु मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट, अजय अरोड़ा, अजय गिरी, पंकज सुखीजा, राजकुमार राजपूत, शेखर गोस्वामी, गोपाल जैन, संदीप अग्रवाल, मनीष जैन, सुरेंद्र कुमार, राहुल अग्रवाल, विवेक गर्ग, पारस जैन, राजेंद्र प्रसाद पांडे, राजीव जैन, निर्मल चौहान, अंकुर शर्मा, प्रणय कुमार, संतोष गुप्ता, शांति स्वरूप पांडे, राजीव गुप्ता, गुड्डू श्रीवास्तव आदि व्यापारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments