Thursday, April 18, 2024
HomeTrending Nowअभ्युदय वात्सल्यम् संस्था ने किया जलम जीवनम् अभियान का श्रीगणेश, उत्तरायणी कौतिक...

अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था ने किया जलम जीवनम् अभियान का श्रीगणेश, उत्तरायणी कौतिक में हुई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

देहरादून, उत्तराखण्ड राज्य में अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा उनके पंजीकत कार्यालय देहरादून के समीप दिनांक 17 जनवरी, 2021 को लोक संस्कृति एवं लोक संरक्षण के उददेश्य से उत्तरायणी कौतिक, 2021 सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जलम-जीवनम् अभियान के संचालन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तरायणी कौतिक, 2021 में लोक गायक हरीश मेहरा (हरदा नैनोई), मनोज सावंत, भगत मेहता, राजीव चौहान (सोनू), सुश्री दीपा दानू, देवेन्द्र विष्ट, विनोद चौहान एवं कुन्दन सिंह कोरंगा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। .

वात्सल्यम् संस्था द्वारा जलम-जीवनम् अभियान का श्रीगणेश किया गया, जिसमें संस्था के अध्यक्ष श्रीमती गागा मिश्रा द्वारा साफ-सफाई स्वच्छता, जल संरक्षण-संवर्द्धन एवं पेयजल की उपयोगिता एवं मित्यवययितापूर्ण उपयोग के प्रचार-प्रसार हेत जनजागरण अभियान के संचालन पर जोर देते हुए, अभियान की सफलता का श्रीगणेश किया गया। जलम-जीवनम् अभियान की सफलता का श्रीगणेश किया गया।

जलम-जीवनम् अभियान में जन जागरूकता के उद्देश्य से पेयजल संरक्षण, साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इंजीनियर वी0पी0 नौटियाल ने विस्तार से अपनी बात रखी। जल संरक्षण एवं पेयजल की उपयोगिता पर डॉ० अंकित जोशी ने उदाहरण सहित अपने विचार व्यक्त किये। श्री नरेश प्रसाद रतूडी द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, सामूहिक वृक्षारोपण पर जोर दिया और कहा गया कि जल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। स्वच्छ पेयजल सबकी आवश्यकता है। इसके लिये हमें जल संरक्षण करना चाहिए।

जल की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। जल संरक्षण हेतु संचालित किया जा रहा कार्यक्रम संस्था का एक सराहनीय प्रयास है। जलम-जीवनम अभियान के संचालन के लिये संस्था के जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं अपनी लोक सांस्कतिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिये संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक श्रीमती गार्गी मिश्रा एवं संस्था के संस्थापक डॉ अशोक कुमार मिश्र क्षितिज” व स्वयंसेवकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ० अशोक कुमार मिश्र क्षितिज” ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments