Friday, March 29, 2024
HomeTrending Now2022 विधानसभा चुनावों के लिये आम आदमी पार्टी की कसरत शुरु

2022 विधानसभा चुनावों के लिये आम आदमी पार्टी की कसरत शुरु

रुद्रप्रयाग – आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में 2022 में बिधान सभा चुनाव लड़ने के संकल्प को दोहराया गया,प्रदेश संचालन समिति अध्यक्ष s. s. कलेर ने जनपद मुख्यालय में आज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली,बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई । उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन का निर्माण भी जोरो पर है,उन्होंने कहा है कि इस बार आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व का जोर पंजाब और उत्तराखंड में है।
विकास के दिल्ली मॉडल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ,शिक्षा,स्वस्थ, बिजली पानी,सड़क जैसे मूलभूत संसाधनों के विकास के मामले में प्रदेश सरकार फिस्सडी रही है वहीं गैरसैंण स्थाई राजधानी पर सरकार का फैसला जनभावनाओं के विपरीत रहा है जिससे प्रदेश की जनता में काफी रोष ब्याप्त है। बैठक को प्रदेश पर्यवेक्षक शशि मोहन कोटनाला,जोनल प्रभारी गढ़वाल रविन्द्र सजवाण,पूर्व प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष चंदशेखर भट्ट,चौबट्टाखाल बिधान सभा प्रभारी रणवीर रावत,श्रीनगर बिधान सभा प्रभारी हरीश कोठारी ने संबोधित किया,साथ ही पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पंवार, पूर्व जिला संयोजक kp डौंडियाल,केदारनाथ बिधान सभा प्रभारी,पुरषोत्तम चन्द्रवाल रुद्रप्रयाग बिधान सभा के सोसिअल मीडिया प्रभारी सौरभ रमोला ने अपने विचार ब्यक्त किये।सभा का संचालन रुदप्रयाग बिधान सभा प्रभारी प्यार सिंह नेगी ने किया।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता संजय नेगी,दीपक बुटोला,अरविंद पंवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments