Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowराहगीरों को अश्लील इशारे करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार

राहगीरों को अश्लील इशारे करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के बाहर खड़े होकर अश्लील हरकतें करने वाली 6 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गलत काम की नियत से महिलाएं लोगों को इशारे करती थीं। बीते कुछ दिनों से पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि रेलवे रोड पर कुछ महिलाएं खड़े होकर अश्लील हरकतें करती हैं।

बीते मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन के आसपास कुछ महिलाएं खड़ी हैं जो अश्लील हरकतें कर रही हैं। सूचना मिलते ही मायापुर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी और दरोगा लक्ष्मी मनोला टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। देखा कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के पास से 6 महिलाएं सरेराह आने जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अश्लील हरकतें कर रही हैं।

पुलिस सभी महिलाओं को पकड़कर मायापुर चौकी ले आई। महिलाएं लक्सर, ज्वालापुर, खड़खड़ी, रानीपुर की रहने वाली हैं। इनमें से एक महिला को पुलिस पूर्व में भी गिरफ्तार कर चुकी हैं। इससे पहले भी पुलिस ने बीते 7 अगस्त को सात महिलाओं और 9 अगस्त को चार आरोपियों को रंगरेलियां मनाते हुए होटल से गिरफ्तार किया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिलाओं को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments