Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowबढ़ गई हाउस टैक्स जमा करने की तिथि, अब मिलेगी 15 फरवरी...

बढ़ गई हाउस टैक्स जमा करने की तिथि, अब मिलेगी 15 फरवरी तक टैक्स जमा करने पर 20 फीसदी छूट

देहरादून, नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले लोगों को राहत दी है। अब टैक्स में छूट की अवधि 15 दिन और बढ़ा दी है। अब लोग 15 फरवरी तक टैक्स जमा करने पर 20 फीसदी की छूट का लाभ ले सकते हैं। कोरोना संकट के कारण इस साल नगर निगम हाउस टैक्स की अपेक्षित वसूली नहीं कर पाया।

पिछले वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ हाउस टैक्स जमा हुआ था, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में अभी तक करीब 21 करोड़ रुपये ही जमा हो पाया है। अधिक से अधिक लोग टैक्स जमा करे इसके लिए निगम 20 फीसदी की छूट दे रहा है। पहले छूट की अवधि 31 जनवरी तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया है।यअभी तक टैक्स में छूट की अवधि 31 जनवरी रखी गई थी, लेकिन 31 को रविवार है।

इसे देखते हुए शनिवार को नगर निगम में टैक्स जमा करने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ रही। निगम के पांचों काउंटरों पर लाइन लगी रही, लेकिन अब टैक्स में छूट की अवधि बढ़ने से लोगों को कुछ मिल गई है। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि यदि टैक्स जमा करने के लिए भीड़ बढ़ती है तो काउंटर भी बढ़ाए जाएंगे। निगम मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि अब लोग 15 फरवरी तक छूट का लाभ सकते हैं। यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद पूरा टैक्स वसूला जाएगा, इसके साथ ही जो लोग टैक्स जमा नहीं करेंगे, उनको नोटिस भी भेजे जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments