Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttarakhandदो नवंबर से प्रस्तावित विद्यालय खोलने की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

दो नवंबर से प्रस्तावित विद्यालय खोलने की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

(देवेन्द्र चमोली)

रुद्रप्रयाग-आगामी 02 नवंबर से प्रदेश भर में विद्यालय खुलने प्रस्तावित हैं गसे देखते हुये शिक्षा विभाग ने भी कसरत शुरु कर दी है।

जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी चित्रानंद काला ने शिक्षण संस्थान खोले जाने को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार (22 अक्टूबर ) से जनपद के अंतर्गत सभी अध्यापकों को आवश्यक रूप से कोविड -19 सैंपलिंग हेतु निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब सात माह से समस्त शिक्षण संस्थान बंद हैं,ऐसे में 02 नवंबर तक सभी विद्यालयों में आवश्यक रूप से सफाई तथा सैनिटाइजेशन के आदेश दिए गए हैं। विद्यालय खुलने पर अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को भी सामाजिक दूरी व मास्क का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। तथा सभी शैक्षणिक कार्य गाइडलाइंस के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे।

कहा कि आजकल त्योहारी सीजन है ऐसे में बाजारों में काफी भीड़-भाड़ हो रही है। इसके लिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक कोविड की दवा अथवा वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments