(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग – जनपद के विकास में सबकी सहभागिता आवश्यक है। विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये जिला पंचायत के स्तर से ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। केदारनाथ यात्रा ब्यवस्था सहित जनपद के हर गांव तक विकास पहुंचे इसके लिये जिला पंचायत स्तर से प्रार्थमिकता के साथ कार्य किये जा रहे है। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने जिला पंचायत कार्यालय में एक अनौपचारिक भेंट में कहीं।
रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत का कहना है कि जनपद के विकास के लिये सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है। सरकार की विकास योजनाएं धरातल पर उतरे इसके लिये ब्यवस्था में बैठे लोगों के साथ साथ जनप्रतिनिधि मीडिया सहित समाज के सभी जागरूक लोगों को भी महत्वपूर्ण भूमिका में होना चाहिए । उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने अपने छैत्र में जिम्मेदारी से जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति सजग रहना होगा। तभी जाकर गांवों का विकास संभव हो पायेगा। ओर आम जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल पायेगा।



Recent Comments