Tuesday, April 21, 2026
HomeStatesUttarakhandनई शिक्षा नीति के पांच वर्ष पूर्ण होने पर पीएम श्री केंद्रीय...

नई शिक्षा नीति के पांच वर्ष पूर्ण होने पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर देहरादून में आज अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में किया गया, देश भर में आयोजित इस कार्यक्रम पर माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा भारत मंडपम में इसका उद्घाटन किया !
इसी क्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में भी इस कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी उपस्थित रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल अतीत हेनसन नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । तत्पश्चात विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बसंती खपा व उपप्राचार्य श्रीमती अल्का तड़याल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का हरित स्वागत किया । कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया , तत्पश्चात प्राचार्य बसंती खम्पा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 5 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम के आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर को उत्तराखंड के पीएमश्री विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ पीएमश्री विद्यालय के रूप में चुना गया है जो विद्यालय के लिए गौरव व सम्मान का विषय है और यह भी बताया गया कि माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर इस विद्यालय को राष्ट्र के नाम समर्पित किया गया है ।
ततपश्चात विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा केंद्रीय विद्यालय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और विद्यार्थी जीवन में चरित्र , नैतिकता अनुशासन एवं संस्कार विषयों पर चर्चा की और इनके महत्त्व से अवगत करवाया । उन्होंने केंद्रीय विद्यालय बीरपुर के बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां का परिदृश्य जितना साफ सुथरा है बच्चे उतने ही अनुशासित है! इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 5 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय को राष्ट्र के नाम समर्पित करने संबंधी पट्टिका का अनावरण माननीय मंत्री गणेश जोशी के कर-कमलों द्वारा किया गया ।
विद्यालय में आज अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया । इस अवसर पर विद्यालय की उपप्राचार्य श्रीमती अलका तड़याल , मुख्य अध्यापिका आरती उनियाल, अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डी एम लखेड़ा, वरिष्ठ शिक्षक देवेंद्र सिंह, जे एस रावत, घनश्याम गुप्ता, रिचा महेंद्रू, मंजू शर्मा,गौरव रावत, अनु थपलियाल, दीपमाला,मनीषा धस्माना और एनसीसी प्रभारी अनुज कुमार आदि उपस्थिति थे !

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments